कोर्ट ने बढ़ाई हेमंत सोरेन के 5 दिन की ED रिमांड

0

रांची : आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने जा रही है।हेमंत सोरेन को ईडी के अधिकारी ईडी के हिनू स्थित जोनल कार्यालय से लेकर पीएमएलए कोर्ट पहुंचे। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी ने आज विशेष अदालत से 7 दिन का समय माँगा था लेकिन कोर्ट ने इंकार कर दिया. हालांकि कोर्ट ने हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड बढ़ा दी है.गौरतलब है कि सोमवार को ईडी ने मामले के मुख्य आरोपी राजस्व अधिकारी भानु प्रताप प्रसाद की चार दिनों की रिमांड हासिल कर ली थी।सोरेन और प्रसाद दोनों को इस सवाल का सामना करना पड़ा है कि सोरेन ने डीएवी स्कूल, बरियातू के पास 8.5 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा कैसे किया।ईडी के अनुसार, भानु प्रताप प्रसाद एक सिंडिकेट का हिस्सा थे, जो जबरन और झूठे कार्यों के आधार पर संपत्ति हासिल करने, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने, मूल राजस्व दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने आदि के भ्रष्ट आचरण में शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here