रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के अधिकारी ईडी के हिनू स्थित जोनल कार्यालय से लेकर पीएमएलए कोर्ट पहुंचे। आज हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने जा रही है।वहीं दूसरी तरफ हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने उनकी 18वीं शादी की सालगिरह पर एक भावुक संदेश साझा किया।उन्होंने हेमंत सोरेन की एक्स प्रोफाइल पर लिखा, “झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे।मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।”



