झारखंड से ओडिशा में प्रवेश से पहले राहुल गाँधी ने कहा ”हेमंत सोरेन के साथ हो रहा अन्याय, जल्द ही इस विषय पर झारखण्ड सीएम से करूँगा चर्चा”

0

झारखण्ड : आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की भूमि झारखंड से ओडिशा में प्रवेश कर रही है।इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।इससे पहले गुमला में प्रेस वार्ता के समय कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ अन्याय किया जा रहा है। हम इस यात्रा में आदिवासियों, किसानों और गरीबों से मिले और उनसे बात की। जिसमें जमीन अधिग्रहण और सरना कोड मुख्य हैं। मैं जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री जी के साथ इस विषय पर चर्चा करूंगा। हम आजादी के लिए लड़े, देश को हरित क्रांति और सफेद क्रांति दी। हमने शिक्षा व्यवस्था खड़ी की और टेलीकॉम क्रांति लेकर आए। इसी तरह हम देश में दिख रही एक और कमी को ठीक करना चाहते हैं। देश में पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है। जातिगत जनगणना इस अन्याय के खिलाफ पहला कदम है। पूरे देश में ED, CBI, IT जैसी एजेंसियां विपक्ष पर आक्रमण कर रही हैं। इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।BJP ने झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन हमने ये होने नहीं दिया। मगर सच्चाई यही है कि BJP चुनाव आयोग, एजेंसी, नौकरशाही और पुलिस सबका दुरुपयोग कर रही है।तेलंगाना में जातिगत जनगणना पर काम शुरू हो चुका है। जहां भी हमारी सरकार है, हम जातिगत जनगणना कर रहे हैं। इसी के साथ आरक्षण में जो 50% की लिमिट लगी है, हम उसे खत्म कर देंगे।हम दलित और आदिवासियों के आरक्षण की रक्षा करते हुए, पिछड़े वर्ग को आरक्षण देंगे।PM मोदी अपने आपको OBC कहते हैं।लेकिन फिर कंफ्यूज हुए और कहने लगे कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं- अमीर और गरीब .इसलिए पहले वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं। देश में करीब 8% आदिवासी, 15% दलित, 50% OBC वर्ग के लोग हैं।इसलिए हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। किसकी कितनी आबादी है, ये सभी को पता चले।PM मोदी जातिगत जनगणना करवाएं, घबराएं नहीं।आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा अन्याय का है: युवा बेरोजगार हैं,PSUs बंद हो रहे हैं,महंगाई बढ़ रही है, जातिगत जनगणना नहीं हो रही,आरक्षण में 50% की लिमिट लगी है,किसानों और श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है,हम इन सभी अन्याय के खिलाफ लड़ने निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here