राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण के लिए आज से खोला गया

0

रांची : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के निर्देश पर राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक खोला गया है। उद्यान भ्रमण का समय दोपहर 10 बजे से 1 बजे तक है।आज 3 हजार 4 सौ 69 लोगों ने राजभवन उद्यान का भ्रमण किया।एक व्यक्ति को 30 मिनट से ज्यादा राजभवन में रुकने की अनुमति नहीं है. सुरक्षा कर्मियों को लोगों की अनावश्यक भीड़ राजभवन में ना होने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.बता दें कि करीब 400 किस्म के गुलाब उद्यान में लगे हैं. वहीं 17 हजार से ज्यादा पौधे राजभवन के उद्यान में लगे हुए हैं.आजादी के समय युद्ध में प्रयोग में लाए गए तोप भी राजभवन उद्यान घूमने आए आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. एमआईजी 21 विमान को राजभवन के उद्यान में प्रदर्शित किया गया है. कई लोगों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि आम लोगों को राजभवन उद्यान घूमने की अनुमति कुछ और दिनों के लिए बढ़ाई जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here