Poonam Panday Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे के फेक डेथ ने सबको चौंका दिया है.अपने ज़िंदा होने की सूचना देते हुए इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने वीडियो जारी कर सर्वाइकल कैंसर के प्रति ‘जागरुकता’ का दावा किया है.कमेंट में एक यूजर ने लिखा ”पागल वागल है अरेस्ट हर” , तो एक ने लिखा ”अच्छे खासे फॉलोवर बढ़ गये निंजा टेक्निक वाह दीदी” , वही एक लिखतें हैं ”आई होप वन दे सुशांत सिंह विल पोस्ट दीस टाइप ऑफ विडिओ”, एक यूजर ने लिखा ”चिप स्टंट ”.बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के फैंस के लिए शुक्रवार की एक बुरी खबर लेकर आई, उनके सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि पूनम अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की गई थी जिसमें लिखा था, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे. हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.” यह खबर सुनकर हर कोई शॉक्ड था.सिंगर राहुल वैद्य ने प्रचार के लिए फेक डेथ पर अभिनेत्री की आलोचना की। उन्होंने लिखा, “और मैं सही था!! अब जब पूनम जीवित है तो मैं निश्चित रूप से आरआईपी पीआर/अभियान जागरूकता कह सकता हूं। एक सनसनीखेज/वायरल अभियान बनाने के नए स्तर.. कलयुग में आपका स्वागत है।”



