रांची : IAS विनय कुमार चौबे को राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सीएम के प्रमुख सचिव का प्रभार छोड़ दिया है।चौबे ने कहा “मैं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का प्रभारी था। जब सीएम ने इस्तीफा दिया तो मुझे प्रमुख सचिव पद छोड़ना पड़ा. मैंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए हैं.”बता दें कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सात घंटे की पूछताछ के बाद कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद आज ईडी को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पांच दिनों की रिमांड मिल गई है.



