रांची : 127 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बाद झारखंड सरकार द्वारा अब 96 पुलिस पदाधिकारियों की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी गई है.खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार को रांची सदर का डीएसपी बनाया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी के डी Install App प्रमोद मिश्रा को हटिया का डीएसपी बना दिया गया है. स्पेशल ब्राच क पुलिस उपाधीक्षक कुमार वेंकटेश रमन का ट्रांसफर करते हुए उन्हें रांची सिटी डीएसपी बनाया गया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर उंटारी के डीएसपी प्रमोद कुमार को रांची के ट्रैफिक डीएसपी बना दिया गया है.











