रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राँची स्थित एसटी एससी थाने में ईडी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवायी है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिल्ली में ईडी की छापेमारी से संबंधित मामले में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ आवेदन की कॉपी राँची के ST/SC थाने में भेज दी गयी है।पुलिस सूत्रों ने सीएम द्वारा आवेदन मिलने की पुष्टि भी की है।





