रांची: कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची।ईडी की टीम आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर एक बार फिर से पूछताछ करने वाली है। रांची में मुख्यमंत्री आवास और राजभवन समेत अन्य महत्वपूर्ण भवन और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 भी लागू की गई है।इसी बीच झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “संवैधानिक शक्तियों का सदुपयोग करेंगे। हम इन सारी परिस्थितियों के विरुद्ध पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों को हर कीमत पर बचाएंगे। लोगों ने बहुमत दिया है, लोगों के उत्थान के लिए सरकार अपने दायित्व का निर्वहन करेगी।”



