पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 18 पारंपरिक शिल्प विधाओं से जुड़े 16 जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

0

रांची : पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर Ministry Of MSME के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 18 पारंपरिक शिल्प विधाओं से जुड़े 16 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनकी पारंपरिक विधाओं को प्रोत्साहित करते हुए, इसे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह कार्यशाला आयोजित थी।मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा ”विभिन्न पारंपरिक विधाओं से जुड़े शिल्पकारों को तरासने और प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है। ऐसी विधाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इन्हें पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं, इसके लिए मोदी सरकार हर सहयोग कर रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here