नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुमला डीसी ने बच्चो को देशप्रेम की सीख दी

0

गुमला :स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म-जयंती पर विद्यालय के बच्चों के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।झारखण्ड शिक्षा विभाग और गुमला जिला प्रशासन की ओर से परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में स्कूली बच्चों के साथ पराक्रम दिवस का आयोजन कर नेताजी का स्मरण किया गया।उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रेरणादायक विचारों को स्मरण किया गया एवं शहरी क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।मौके पर गुमला डीसी ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। उन्होंने सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशप्रेम की सीख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here