राज भवन में त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन,राज्यपाल : कल प्रत्येक भारतीय के लिए एक विशेष दिन है, चाहे वे हिंदू, मुस्लिम या ईसाई हों

0

आज राज भवन, रांची में त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर के निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने राजभवन मे आयोजित पीहू, पोंगल और सोहराय पर्व की पूजा में भाग लिया।मौके पर राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा कि ये पर्व – त्योहार प्रकृति से जुड़े हैं और समाज को एक सूत्र मे बांधते हैं।इसके अलावा राज्यपाल ने आज मिडिया से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भी बात की.झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कल अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा”कल प्रत्येक भारतीय के लिए एक विशेष दिन है, चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों या ईसाई हों। अभिषेक समारोह प्रत्येक भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है क्योंकि विजेताओं और आक्रमणकारियों ने कुछ सदियों पहले कुछ गलत किया था और उसे सुधार लिया गया है, और भारत का स्व. -सम्मान बहाल कर दिया गया है” गौरतलब है कि श्री राम लला के अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर कल 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी ऐलान किया गया है। इस अवसर पर सरकारी स्‍कूलों में पूरे दिन की छुट्टी दी गई है।अयोध्या में कल 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम के बचपन के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here