रांची : श्री राम लला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी ऐलान किया गया है। इस अवसर पर सरकारी स्कूलों में पूरे दिन की छुट्टी दी गई है।अयोध्या में कल 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम के बचपन के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम लला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को होगा और इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है और निजी और सरकारी स्कूलों को आधे दिन के लिए बंद करने या बंद करने का आदेश दिया है।दिल्ली यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे. एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहने का फैसला किया है। हालांकि, महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।




