रांची: झारखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है.राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में कोहरा और बादल छाये रहे.बुधवार और गुरूवार को सूरज नहीं निकला.इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आयी.वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।कोहरे और धूप नहीं निकलने से लोगों को दिन भर ठंड का एहसास होता रहा.राजधानी, संताल और कोल्हान में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है.यह एक-दो दिन तक जारी रहेगा.अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है.राजधानी रांची समेत राज्यभर में पिछले 2 दिनों से कोहरा छाया है। 21 जनवरी तक पूरे राज्य में कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है.



