रांची : प्रवर्तन निदेशालय के सात समन भेजने के बाद भी पूछताछ के लिए सीएम सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हैं .आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन, उनके पिता शिबू सोरेन और दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल पर एक्स पर कहा ”आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8 वाँ सम्मन कोई मायने नहीं रखता।केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं,हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रज़ाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं ।कम से कम शिबू सोरेन जी का इज़्ज़त तो रखिए,इस्तीफ़ा दीजिए व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिए.”गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने मंगलवार को सभी विभागों को लिखे एक गोपनीय पत्र में कहा कि अधिकारियों को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी भी जांच से संबंधित दस्तावेजों के नोटिस और अपीलों का सीधे जवाब नहीं देना चाहिए, बल्कि कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग को पहले सूचित करना चाहिए.वंदना डेडेल ने कहा कि दी गई गई जानकारी अधूरी या गलत होने की संभावना है, जिससे भ्रम पैदा होगा और राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.



