Hazaribagh:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर भवन में जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित साथिया के द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत कर किया।तथपश्चात् विभिन्न विषयों यथा साथिया के द्वारा विगत दो वर्षों में किये गये कार्य एवं उपलब्धि, असंचारी रोग से बचाव, महावारी स्वच्छता प्रबंधन तथा युवाओं में बढ़ते नशा के रोकथाम हेतु पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।



