गुमला पुलिस के द्वारा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों मे लगाया गया स्टॉल

0

गुमला : पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर गुमला पुलिस के द्वारा सभी प्रखंडों मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार योजना में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, डायन कुप्रथा, साइबर ठगी,शक्ति एप, डॉयल 112, झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति, नशामुक्ति के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया जा रहा है जिसमे बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत अंतर्गत हारूप गांव में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एएसपी अभियान मनीष कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर मरांडी बिशुनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगो की समस्या को सुना गया एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत स्कूल बैग, साड़ी, कंबल एवं खेलने के समानो का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here