रांची : झारखंड के कई क्षेत्रों में 19 दिसंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने की संभावना हे।राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बता दें कि रांची के कांके का पारा शुक्रवार को 3 डिग्री तक दर्ज किया गया।अभिषेक आनंद के मुताबिक़ अगले पांच से सात दिनों में मौसम शुष्क होगा।वहीं झारखण्ड में बढती ठण्ड को देखते हुए सरकार भी अलर्ट हो गई है.राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों को दिनांक 26.12.2023 से दिनांक 31.12.2023 तक के लिए बन्द रखे जाने का आदेश दिया गया है। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार वर्ग-10 से वर्ग-12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



