रांची: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा से मुलाक़ात की, भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना.मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा हम सभी को झारखंड राज्य के अपने बहादुर पुलिस अधिकारियों पर गर्व है!नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए रंका थाना प्रभारी श्री शंकर प्रसाद कुशवाहा जी का रांची स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।श्री शंकर प्रसाद जी के चेहरे की मुस्कान उनके हौसले को बयां कर रही है। श्री शंकर प्रसाद जी अब खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना है।झारखंड राज्य के बहुत थोड़े से क्षेत्र में नक्सलवाद बचा है, वहां भी वह अंतिम सांसें ले रहा है। राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार नक्सलवाद के सफाए के लिए प्रतिबद्ध है।नक्सलवाद से मुकाबला करने वाले सभी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के साथ झारखंड सरकार सदैव खड़ी है। आपके इस हिम्मत और हौसले से इस लड़ाई को जारी रखने वालों का मनोबल हिमालय सा ऊंचा होगा।मालूम हो कि झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। रंका थाना पुलिस और नक्सली में रविवार देर रात 11 से 12 बजे के बीच मुठभेड़ हुई. एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर गोली लगी है. बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ वहीं कलाई पर गोली के कारण वो घायल हो गए .



