हजारीबाग में सीएम : 29 दिसंबर को पुनः हजारों लोगों को सरकारी नौकरी देगी सरकार

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग के इचाक प्रखंड के तेतरिया गांव में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने ₹773 करोड़ से अधिक की 536 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। दो लाख से अधिक लाभुकों के बीच ₹238 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।हजारीबाग में 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत करीब एक लाख उपभोक्ता योजना का लाभ ले रहें हैं। बहुत तेजी से बिजली के क्षेत्र में कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में DVC पर निर्भरता कम होगी। सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रही है.निजी और सरकारी क्षेत्र में बहाली हुई है। निजी क्षेत्र में नियोजन के लिए 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिया जा रहा। हजारों युवाओं को विगत दिनों रोजगार प्राप्त हुआ है। सरकार 29 दिसंबर को पुनः हजारों लोगों को सरकारी नौकरी देगी.हजारीबाग में 850 किमी ग्रामीण सड़क ₹7.50 करोड़ एवं पथ निर्माण विभाग के तहत 200 किमी सड़क का निर्माण ₹250 करोड़ की लागत से हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here