पश्चिमी सिंहभूम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी प्रखंड स्थित रोलाडीह पंचायत के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने ₹422 करोड़ 11 लाख की 137 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹85 करोड़ 64 लाख की 94 योजनाओं का उद्घाटन किया।81 हजार से अधिक लाभुकों के बीच 116 करोड़ 42 लाख की परिसम्पत्ति का वितरण हुआ।सीएम ने कहा आपकी सरकार ने राज्य के गांव को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रामीणों के अनुरूप योजना बनाई। क्योंकि मेरा मानना है कि जब गांव मजबूत होगा, तब राज्य सशक्त होगा। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बेटियों को देने के लिए मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार मदद करेगी। सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग के लिए बैंक के सहारे नहीं छोड़ेगी.



