जेल से बाहर निकलते ही मरांडी से मिलने उनके आवास पहुंचे राजा पीटर,भाजपा में शामिल होने के कयास

0

रांची : शुक्रवार 15 दिसंबर को झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर जेल से बाहर निकलते ही शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात से कयास लगाये जा रहे हैं कि राजा पीटर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.दोनों के मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.बता दें कि राजा पीटर तमाड़ के तत्कालीन विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की ह’त्या के मामले में आरोपी हैं।यह घटना बुंडू के एसएस हाई स्कूल मैदान में घटी, जहां रमेश सिंह मुंडा भाषण दे रहे थे और उन्हें नक्सली हमले का सामना करना पड़ा। दुखद बात यह है कि हमले में रमेश सिंह मुंडा समेत चार लोगों की जान चली गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here