जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक, नगर के साथ सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्ती करते हुए पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा- व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवहार न्यायालय में आने- जाने वाले रास्ता, एंट्री गेट आदि का भी निरीक्षण करते हुए न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।



