पूर्वी सिंहभूम : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक,नगर के साथ नशाखोरी,अड्डाबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज मानगो, ओलीडीह, आजाद नगर, एम0 जी0 एम0, साकची तथा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिन्हित किये गये संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर की उपस्थिति में कार्यालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में डायल -100 /112, सी0सी0टी0एन0एस0, विधि-व्यवस्था संधारण तथा DGsP/IGsP Conference portal से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



