पांच बच्चों की मौत के बाद मरांडी ने बड़ा कुटलो गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की

0

Jharkhand : पिछले दिनों लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा कुटलो गांव में ब्रेन मलेरिया से पांच बच्चों की मौत हो गई थी, आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा कुटलो गांव पहुंचकर मलेरिया से मृत और बीमारी से पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर वहां की स्थिति को ग्रामीणों से जाना.मरांडी ने कहा ”तमाम सरकारी ठाठ-बाट, उड़नखटोला आदि की व्यवस्था रहने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बरहेट विधानसभा के सुन्दरपहाड़ी क्षेत्र के जिन आदिवासी भाई बंधुओं को मलेरिया के प्रकोप से मरने के लिए छोड़ दिया था, आज उसी दुर्गम स्थान पर पहुंच कर अपने जनजातीय भाइयों को हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश प्रारंभ की lप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जंगलों पहाड़ों में रहने वाले, सरकारी योजनाओं से वंचित आदिवासी भाइयों तक विकास की रोशनी पहुंचाएगा l ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here