सीएम ने पिता शिबू सोरेन के साथ दादा सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन किया

0

रामगढ़ : जिले के लुकैयाटांड़ में आज सीएम हेमंत सोरेन ने दादाजी अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन किया। आज बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ नेमरा में दादाजी अमर वीर शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.महाजनी कुप्रथा, शोषण और दमन के विरुद्ध दादाजी का संघर्ष और बलिदान अजर है, अमर है। मौके पर सीएम ने कहा दमनकारियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए भी शिक्षा की अलख जलाते हुए दादाजी ने वंचित समाज के नौनिहालों को शिक्षित करने का अपना अभियान जारी रखा। शिक्षा के प्रति उनका प्रेम, त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वंचित समाज शिक्षित होगा तभी आगे बढ़ेगा, यही उनका सपना था। इसी सपने को सार्थक करने का मैं प्रयास कर रहा हूँ। आज इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया।अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी अमर रहें! झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!जय झारखण्ड!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here