कल मंगलवार को साहिबगंज SP नौशाद आलम से पूछताछ करेगी ईडी 

0

Ranchi: कल मंगलवार को साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करने वाली है.मालूम हो कि साहेबगंज एससपी नौशाद आलम 22 नवंबर बुधवार को ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे। आईपीएस नौशद आलम की ओर से ईडी को पत्र भेज कर समय की मांग की गई थी जिसके बाद ईडी द्वारा दूसरा समन भेजकर 28 नवंबर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है.गौरतलब है कि नौशाद आलम पर एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन एवं मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के गवाह पर दबाव डालने और ईडी के अफसरों को फंसाने की कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप है। एसपी नौशद आलम पर आरोप है कि उन्होंने ईडी अधिकारियों को फंसाने में एक गवाह की मदद की। इसी मामले में ईडी 28 नवंबर को पूछताछ करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here