पूर्वी सिंघभूम : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 26 जनवरी (रविवार) को तीन पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। आम जनमानस एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके एवं त्वरित गति से पहुंचाया जा सके इस उद्देश्य से पंचायतों में शिविर लगाये जा रहे हैं। डीसी ने सभी नागरिकों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पंचायत स्तरीय शिविरों में शामिल होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने सम्बंधी आवेदन जमा करें।’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला में आज पोटका प्रखंड के पोटका एवं जुड़ी पंचायत तथा जमशेदपुर सदर के पुड़िहासा पंचायत में पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किये गए। शिविर के माध्यम से सभी सुयोग्य लाभुकों तक पारदर्शी एवं त्वरित गति से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास है। शिविर में शामिल हो रहे सभी लाभुकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा का वितरण भी किया गया।’अबुआ बीर अबुआ दिशोम’ अभियान के तहत आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों को उनके दावे के अनुरूप व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामुदायिक वन संसाधन पर वनाधिकार पट्टा उपलब्ध कराया जा रहा। डीसी ने समस्त सुयोग्य लाभुकों से अपील है कि अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर ‘अबुआ बीर अबुआ दिशोम’ अभियान का लाभ लेने हेतु आवेदन जरूर जमा करें।



