अविनाश पांडे के पुत्र के शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु नागपुर पहुंचे CM

0

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव-सह-झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे के पुत्र श्री गौरांग के शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु नागपुर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री अविनाश पांडे के पुत्र श्री गौरांग को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समस्त परिजनों को अनेक-अनेक बधाई दीं। मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, ग्रामीण विकास मंत्री, झारखंड श्री आलमगीर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here