आज सिल्ली प्रखंड में सुदेश महतो और संजय सेठ ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया

0

आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश महतो ने सिल्ली प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें सिल्ली से लोवादाग भाया पिस्का मेदिनी तक (11.62 कि.मी) सड़क के विशेष मरम्मति कार्य और सिंगपुर से कांटाडीह (1.575 कि.मी) सड़क के विशेष मरम्मति कार्य शामिल है.मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सिल्ली से लोवादाग वाया पिस्का मेदिनी पथ के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास रांची सांसद संजय सेठ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश महतो के साथ किया। 11.62 किमी लंबे इस सड़क की मरम्मत ₹9 करोड़ 66 लाख की लागत से की जाएगी। ₹1 करोड़ 36 लाख की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिंगपुर से कांटाडीह सड़क की विशेष मरम्मति का कार्य होना है। आज उपरोक्त कार्य का शिलान्यास रांची सांसद संजय सेठ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक श्री सुदेश महतो जी के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here