रांची: झारखंड में आइएएस अधिकारियों की कमी दूर होगी.दिसंबर तक राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी आईएएस कैडर में पदोन्नत हो जायेंगे.इसके लिए 33 नाम यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) को भेजे गए है.नियमानुसार एक पद के विरुद्ध तीन नाम भेजने का प्रावधान है.इसे लेकर 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह भी शामिल हुए.जिन अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रोन्नति दी जानी है, वे बीपीएससी 38वें बैच के अधिकारी हैं.पिछले साल राज्य प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नत किया गया था.यह प्रमोशन 2010, 2020 और 2021 की वैकेंसी के विरुद्ध दिया गया था.जानकारी के मुताबिक विजय कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, रंजीत लाल, विधानचंद्र चौधरी, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार सिंह और शैलेन्द्र कुमार के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं.झारखंड कैडर में फिलहाल 184 आईएएस ही कार्यरत हैं. जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 224 है.इस हिसाब से 40 अधिकारियों की कमी है.आईएएस कैडर में 11 अधिकारियों के प्रमोशन से आईएएस अधिकारियों की संख्या 195 हो जाएगी.



