30 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ राजस्थान के 3 तस्करों को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ राजस्थान के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय केदार नाथ राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 16 चक्का ट्रक, तस्करों के पांच स्मार्टफोन और दस हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं।सभी तीनों तस्कर राजस्थान के फलोदी, जोधपुर और बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। तस्कर कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा जंगल से डोडा की खेप राजस्थान लेकर जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here