सीएम से मिलने पहुंचा झारखण्ड जगुआर कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल , सीएम ने कहा ”आप सभी का यही स्नेह मेरी ताकत है”

0

झारखण्डी सरकार राज्य के सभी वर्गों को हक-अधिकार देने का काम कर रही है .झारखंड जगुआर (STF) में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को दिये जाने वाले विशेष सुविधा भत्ता को सातवें वेतनमान के तहत भुगतान के प्रस्ताव को पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने को लेकर आवास में आज झारखण्ड जगुआर कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने पहुंचा। सीएम ने कहा आप सभी का यही स्नेह मेरी ताकत है। सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।बता दें की राज्य में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में कार्यरत सभी पदाधिकारी/कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के मूल वेतन का 50 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। पुलिस उपाधीक्षक कोटि तक के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को राशन व्यय के रूप में प्रतिमाह 2400 रुपए मिलगेंगे। सहायक पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक तक के सभी पदाधिकारियों को 9000 तथा हवलदार एवं आरक्षी कोटि के सभी कर्मियों को 8000 रूपये वार्षिक वर्दी भत्ता मिलेगा। पुनरीक्षित एसटीएफ भत्ता एवं अन्य विशेष सुविधा आदेश निर्गत होने की तिथि से देय होने का प्रस्ताव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here