नेपाल भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत, झारखंड राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

0

शुक्रवार की रात नेपाल की राजधानी काठमांडू से 500 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित जाजरकोट और रुकुम जिले में आए भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 253 लोग घायल हो गए , घर मलबे में तब्दील हो गए ।प्रशासन और एजेंसियां लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू के काम जुटे हैं।बता दें कि रात में आए भूकंप के बाद नेपाल में 13 झटके महसूस किए गए हैं। हादसे को लेकर झारखंड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त किया है ”पड़ोसी देश नेपाल में आए भीषण भूकंप से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत व्यथित हूँ।शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here