रांची के आर्मी ग्राउंड में आयोजित दीवाली मेला में देवघर की दीदियों द्वारा सामान आकर्षण का केंद्र

0

देवघर: रांची के आर्मी ग्राउंड में आयोजित जेसोवा (JIASOWA) की ओर से आयोजित दीवाली मेला में देवघर जिले के देवीपुर व पालोजोरी प्रखंड के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की दीदियों द्वारा निर्मित बांस के सामग्रियों व सजावट के बनाए जा रहे सामानों (बांस की टोकरी-सूप व घरेलू सजावट की चीजें जैसे- लाइट लैंप, फूलदान, पांवदान, घर के सजावट के समान) आकर्षण का केंद्र है। साथ ही दीदियों द्वारा निर्मित बांस के सामग्रियों व सजावट के सामानों को बेहतर बाजार के अलावा हर ओर से सराहना मिल रही हैं। इसके अलावे आयोजित दिवाली मेला में दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित बास के बने कलाकृतियों, सजावट के समान ,मिट्टी के समान, बर्तन और लौह सामग्री के बिक्री सह प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया है, ताकि सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाए गए सामानों का वृहत स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। वही जिला प्रशासन द्वारा लगातार दीदीयों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में झारक्राफ्ट की टीम द्वारा बांस के कलाकृतियों, अन्य सामग्रियों व सजावट के 300 सामानों का निर्माण करने का ऑर्डर दीदियों के समूह को दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here