देवघर : शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर डीसी ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण के अलावा उमा भवन, संस्कार भवन, प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए संबंधित एजेंसी के कार्यप्रणाली को सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही चौबीसों घंटे बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व कचड़ा उठाव के अलावा सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म और आवश्यक सफाई किट उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रांगण के अलावा किसी भी आपातस्थिति से निपटने हेतु मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया.



