NCP MLA कमलेश सिंह ने हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए कहा ”सरकार ने जनता को ठगा है”

0

रांची : एनसीपी के एक मात्र विधायक कमलेश सिंह ने दिसंबर 2019 में हेमंत सरकार को दिया गया अपना समर्थन वापस ले लिया है ,आज बुधवार को इसकी विधिवत घोषणा की गई। कमलेश सिंह ने राज्य सरकार के समक्ष पलामू जिले के उपमंडल हुसैनाबाद को अलग जिला बनाने की मांग रखते हुए 31 अक्तूबर की डेडलाइन राज्य सरकार को दी थी।  हुसैनाबाद को जिला घोषित नहीं करने पर उन्होंने सरकार से अलग होने की बात कही थी .और इसलिए मांग नहीं पूरी होने पर अब उन्होंने सरकार से अलग होने का फैसला किया है . इसी के साथ उन्होंने सरकार पर निशाना भी साधा है और हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अन्य जिलों के लोगों को भी नही सुना जाता है। प्रदेश में सरकार, पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत से बालू का अवैध काम हो रहा है.बालू घाट को लेकर भी बात उठाने पर कोई नहीं सुना। आगामी विधानसभा चुनाव में जेएमएम को परेशानी होगी।पलामू के साथ राज्य में जेएमएम की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सरकार ने जनता को ठगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here