Israel Hamas War:पाकिस्तान ने की इजरायल के खिलाफ एक्शन की मांग,हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ हमले की दी चेतावनी

0

पाकिस्तान के अंतरिम पीएम अनवार उल हक काकड़ ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इजरायली एयरस्ट्राइक्स रुकवाने में फिलिस्तीन की मदद करें। पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि जबालिया शिविर पर हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि गाजा में चल रही इजरायली क्रूरताओं युद्ध अपराधों की याद दिलाता है।अल जजीरा के साथ काम करने वाले एक टेलीकास्ट इंजीनियर के परिवार के 19 लोग इजरायल के हमले में मारे गए। ये लोग जबालिया शरणार्थी शिविर में थे। मरने वालों में अल जज़ीरा इंजीनियर के पिता और दो बहनों सहित शामिल हैं।यमन के हुती विद्रोहियों ने मंगलवार को पहली बार इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ और अधिक हमले करने की चेतावनी दी है।हूती का नारा है ‘अमेरिका की मौत, इजरायल की मौत, यहूदियों को शाप और इस्लाम की जीत’।यमन में इस वक़्त हूती विद्रोहियों की सरकार है जिसने 2014 में राजधानी सना पर क़ब्जा कर लिया था. इस सरकार को ईरान से समर्थन मिला हुआ है और हूती गाहे-बगाहे इज़रायल पर रॉकेट और मिसाइल दागते रहते हैं.हूती सरकार के प्रधानमंत्री अब्देल अजीज बिन हबतूर ने कहा कि हम अपने लोगों को ग़ाज़ा में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते. हूती विद्रोहियों ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ग़ाज़ा में सीज़फ़ायर नहीं हुआ तो वो इज़रायल पर और बैलिस्टिक मिसाइल दागेगा. इस नई चुनौती से निपटने के लिए इजरायल ने रेड सी (लाल सागर) में अपनी मिसाइल बोट को तैनात किया है. इससे पहले इजरायल गाजा में हमास, लेबनान में हिज्बुल्ला और सीरिया में हमास समर्थित संगठनों का सामना कर रहा है.बता दें की हुतियों पर इस महीने की शुरुआत में लाल सागर के महत्वपूर्ण शिपिंग लेन पर मिसाइलें और ड्रोन भेजकर इज़राइल को निशाना बनाने वाले हमले का संदेह था, एक हमले में अमेरिकी नौसेना ने प्रोजेक्टाइल को मार गिराया था।हालाँकि, इस बार मंगलवार को, इज़राइल ने कहा कि उसके अपने लड़ाकू जेट और उसकी नई एरो मिसाइल रक्षा प्रणाली ने देश के प्रमुख लाल सागर शिपिंग बंदरगाह इलियट के पास आते ही कुछ घंटों के अंतराल पर आने वाली दो गोलाबारी को मार गिराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here