धनबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई में मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारने मामले में 4 गिरफ्तार

0

धनबाद: 29 अक्टूबर को मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मार दी गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. व्यवसायी को गोली मारने की घटना से आक्रोशित फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर आफ कामर्स ने बुधवार से पूरे जिले में अनिश्चितकालीन व्यवसायिक बंदी की घोषणा की है। इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है, जबकि पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने बंदी को नैतिक समर्थन दिया है।वहीं सूत्रों के मुताबिक़ धनबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई में मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारने मामले में 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है.ATS की बड़ी करवाई में धनबाद पुलिस के सहयोग से व्यवसायी दीपक पर गोली चलाने वाले कुख्यात अपराधी छोटू अंसारी को मुठभेड़ मे पैर पर मारी गोली गिरफ्तार कर लिया है . SNMMCH मे अपराधी छोटू का इलाज़ चल रहा है .मंगलवार देर रात मोहम्मद छोटू को लेकर पुलिस केंदुआडीह स्थित हाजरा बस्ती में पिस्टल बरामद करने गयी थी. पिस्टल मिलते ही छोटू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. बचने के क्रम में थाना प्रभारी नंदू पाल जख्मी हो गये. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी छोटू के दाएं पैर पर फायरिंग की . मालूम हो कि 28 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 45 मिनट में धनबाद में बैंक मोड़ थाना इलाके में ‘कार सेंटर’ नामक प्रतिष्ठान के मालिक दीपक अग्रवाल अपनी दुकान में बैठे थे. तभी अपराधियों ने गोली मार दी थी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here