देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर RJD MLA के खिलाफ मामला दर्ज,गांव में प्रवेश वर्जित

0

पटना: हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद मंगलवार को बिहार के रोहतास जिले में एक व्यक्ति ने देवी दुर्गा पर टिप्पणी को लेकर राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ( RJD MLA Fateh Bahadur Singh)के खिलाफ मामला दर्ज कराया.पंकज सिंह ने रोहतास के डेहरी स्थित उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गिरिन्द गौरव की अदालत में मामला दायर कर आरोप लगाया है कि डेहरी के विधायक ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है.उन्होंने कहा, ”जिस तरह से उन्होंने देवी दुर्गा के खिलाफ बयान दिया वह बेहद आपत्तिजनक था। वह हिंदू समुदाय को निशाना बना रहे थे और इसलिए देवी दुर्गा के खिलाफ बयान दे रहे थे जो बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है।”इससे पहले, विहिप, बजरंग दल, हिंदू क्रांति दल और अन्य जैसे कई संगठनों ने कई स्थानों पर फतेह बहादुर सिंह के पुतले जलाए। उन्होंने डेहरी थाने में लिखित आवेदन भी दिया था, लेकिन अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया. इसलिए, उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।विधायक के अपने विधानसभा के ग्रामीण भी इस बयान से नाराज होकर विधायक को अपने-अपने गांव में प्रवेश पर ही पाबंदी लगाने की घोषणा कर दी है. इसको लेकर बाकायदा गांव के बाहर पोस्टर लगा दिया गया है.राजद विधायक ने 27 अक्टूबर को यह कहकर बिहार में एक और विवाद पैदा कर दिया था कि देवी दुर्गा एक कहानी की काल्पनिक पात्र हैं और उनका कोई अस्तित्व नहीं है।सिंह ने यह भी दावा किया कि महिसासुर उनके पूर्वज थे.उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने भारत पर कब्ज़ा करना शुरू किया तो तीन लोकों की देवी मानी जाने वाली मां दुर्गा ने देश की रक्षा क्यों नहीं की? उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा कार्यक्रम आयोजित करना सिर्फ फिजूलखर्ची है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here