परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर मौन प्रदर्शन”स्मार्ट मीटर हटाओ,स्मार्ट मीटर से तीन गुना से दस गुना बिल बढ़ोतरी वापस लो”

0

झारखंड से विवादित स्मार्ट मीटर हटाओ,केरल की तर्ज़ पर झारखंड से भी बिजली का विवादित स्मार्ट मीटर हटाओ,स्मार्ट मीटर से तीन गुना से दस गुना बिल बढ़ोतरी वापस लो,विवादित स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी से जांच करो,स्मार्ट मीटर की जांच निःशुल्क करो,दिल्ली की तर्ज़ पर 200 यूनिट निःशुल्क करो,ट्रायल में विवादित स्मार्ट मीटर लगा और 100 यूनिट बिजली निःशुल्क ख़त्म हो गया, बिजली अधिकारी उपभोक्ताओं को ही दोषी बनाना बंद करो,हेमंत सरकार हमारी फरियाद सुनो, की मांग पर आज परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर मांगों भरी तख्तियों और पर्चा वितरित कर मानवश्रंखला बनाकर झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण मुंडा के नेतृत्व में मौन प्रदर्शन किया गया.

विवादित स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज किया जाएगा,कल बैठक कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी,कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी समर सिन्हा,झारखंड आंदोलनकारी मो एज़ाज़, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान,मो नौशाद आलम,जमील अख़्तर,मो कलीम,सुदामा खलखो, निरंजना हेरेंज टोप्पो,अकरम राशिद,साज़िद उमर, मो ज़ाहिद,लियाक़त अली,डब्लू मुंडा,हलदर चंदन पाहन, आनंद मुंडा,सोमा उरांव, दिनेश मुंडा,गीता लकड़ा, सोनी लकड़ा,मुन्ना टोपनो,महावीर उरांव,मो नसीम,मो नेसार,नेसार अहमद शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here