रांची: मतदाता पुनरीक्षण 2024 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन शुक्रवार 27 अक्टूबर को किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी वरुण रंजन ने कहा कि संक्षिप्त मतदाता सूची का प्रकाशन 1 जनवरी 2024 के अनुसार किया जाना है. प्रारूप के प्रकाशन के बाद वोटर हेल्पलाइन ऐप और voters.eci.gov.in पर दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर तक ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं..किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरकर बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय या निर्वाचक निबंधन कार्यालय में दिया जा सकता है. आयु प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र और एक रंगीन फोटो संलग्न करना होगा।नाम हटाने के लिए: इसके लिए फॉर्म 7 भरकर जमा करना होगा.सुधार के लिए फॉर्म 8 भरना होगा और आवेदन निर्वाचन कार्यालय के बीएलओ के पास जमा करना होगा.मतदाता पुनरीक्षण: कराया जाएगा।

