इटकी में छह नाबालिग दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, मरांडी ने कहा ”हेमंत सोरेन की सरकार अभिशाप बन चुकी है”

0

जिले के इटकी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना रविवार देर रात की है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपी को पकड़ लिया है।सभी नाबालिग हैं, पुलिस सभी को पकड़कर मंगलवार को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है साथ ही रांची जिला प्रशासन से अतिशीघ्र पीड़िता के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है।मरांडी ने ट्वीट किया ”रांची के इटकी में एक नाबालिग आदिवासी युवती के साथ छह दरिंदों ने दुष्कर्म किया l इस वीभत्स घटना से मन अत्यंत व्यथित है lझारखंड की आदिवासी महिलाओं के लिए हेमंत सोरेन की सरकार अभिशाप बन चुकी है lलगातार हो रहे दुष्कर्म की घटना से राज्य की महिलाओं के बीच असुरक्षा की भावना पनप रही है, जबकि झारखण्ड पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में फिसड्डी हो गयी है lजिला प्रशासन अतिशीघ्र पीड़िता के बेहतर उपचार की व्यवस्था करें l ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here