CM ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

0

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (Women Asian Hockey Champions Trophy)-2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। मालूम हो कि देश में पहली बार झारखण्ड की धरती पर Women’s Asian Champions Trophy का आयोजन हो रहा है, जिसमें छह देश की टीम भाग ले रही है। बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रांची में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के 5 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है. यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास की दिशा में किये जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चैंपियनशिप के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई खामी न रहे.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस चैंपियनशिप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन मोड में हॉकी चैम्पियनशिप का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें,विभिन्न प्रतियोगिता मैचों का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर सुनिश्चित किया जाए। सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मारंग गोमके के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर और बाहर लगाए गए एलईडी स्क्रीन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि जो पेड़ स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं, उनकी भी छंटाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने को भी कहा।

स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा, परिवहन, 24×7 बिजली की रोशनी

सोरेन ने कहा कि हॉकी स्टेडियम के आसपास के इलाके में खराब एलईडी लाइटों को जल्द बदला जाये. चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से खिलाड़ियों और मेहमानों के परिवहन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा।बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की तैयारियों, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथि सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टीम के साथ-साथ एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था की जाय।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त अमित कुमार, डीआइजी, रांची, अनूप बिरथरे, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बख्शी, खेल निदेशक सुशांत गौरव, डीसी, रांची, राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह सहित राज्य सरकार और हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here