रांची : JSLPS द्वारा सखी मंडल की महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा व चक्रधरपुर), सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, दुमका और रांची सहित झारखंड के कई अन्य जिलों में भी पलाश स्टॉल/पलाश मार्ट के माध्यम से की जा रही है।सीएम हेमंत सोरेन ने अपील की है कि इन राखियों को खरीदकर हमारी बहनों के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें।सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा,”हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारी सखी मंडल की माताओं-बहनों ने अपने स्नेह, हुनर और मेहनत से खूबसूरत राखियाँ तैयार की हैं।समस्त राज्यवासियों से मेरा आग्रह है कि इस रक्षाबंधन इन राखियों को खरीदकर हमारी बहनों के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें।आपकी खरीदी सिर्फ एक राखी नहीं, किसी बहन की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सम्मान है।”




