रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी.मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी.बैठक में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.बैठक में झारखंड स्थापना दिवस से जुड़े कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं.राज्य के गरीब लोगों को तीन कमरे का मकान देने की प्रस्ताव पर राज्य सरकार मंजूरी दे सकती है।



