रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई.कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की है.गौरतलब है कि 2014 के चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने गये थे.उस दौरान उनके खिलाफ आदित्यपुर थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.इस मामले की सुनवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल कोर्ट में चल रही है.याचिका में निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाने और एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों एक के बाद एक मामलों में फंसे हुए हैं.एक ओर, रांची जीमन घोटाले में ईडी के समन के खिलाफ उनका मामला कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, जिस पर 6 अक्टूबर के बाद अब 11 अक्टूबर को सुनवाई होनी है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी उन्हें परेशान कर रही है.यह असंवैधानिक है.ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए पांच बार बुलाया है और हर बार वह अनुपस्थित रहे हैं।उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को चुनौती देते हुए ईडी के समन के खिलाफ 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया और उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा.इसके बाद सीएम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.इसकी सुनवाई चल रही है.इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर कहा है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है.ऐसे में कोर्ट का फैसला आने तक जारी समन पर कोई कार्रवाई न की जाए.



