एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल का समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है .छात्रों का कहना है की पिछले 70 सालों से फिलिस्तीन के ऊपर जो हमले हो रहे हैं, बहन-बेटियों के साथ बहुत ही गलत व्यवहार किया जाता है. इतना ही नहीं वहां हमारे बुजुर्ग और भाइयों के साथ भी बड़ी बेरहमी से मारपीट की जाती है. इसलिए हम फिलिस्तीन के पर हुए हमले का विरोध करते हुए फिलिस्तीन के समर्थन में यह प्रोटेस्ट निकाल रहे हैं.इस दौरान अल्लाह-हू-अकबर के नारे के साथ जमकर नारेबाजी की गई।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में निकाले गए मार्च के वीडियो शेयर करते हुए रांची सांसद संजय सेठ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ”अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च निकाला गया। जमकर नारेबाजी की गई। आखिर यह कौन लोग हैं, जो आतंकवाद के पक्ष में खड़े हो रहे हैं। ऐसे लोग आतंकवाद और इस्लाम को जोड़कर, इस्लाम को बदनाम करने का काम करते हैं। राष्ट्र सहित से ऊपर आतंकवाद कभी नहीं हो सकता है।”



