मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के सारठ प्रखण्ड स्थित सिकटिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में देवधर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।सीएम ने कहा ”आज देवघर की इस पावन धरती पर मुझे मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस नदी में 2013-14 में अजय बैराज का भी उद्घाटन करने का मुझे अवसर मिला था।2019 के बाद दो बार सुखाड़ झारखण्ड ने देखा है। केंद्र सरकार द्वारा हमेशा गरीब लोगों को दुत्कार दिया जाता है। लेकिन चिंता न करें, आपकी झारखण्डी सरकार जिसे आप लोगों ने सत्ता सौंपी है वह आपकी मन की बात जानती है, आपकी भावना जानती है, आपकी जरूरत जानती है और इस अनुरूप हम लोग कार्य भी कर रहे हैं।सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत नाले नहीं बनेंगे, बल्कि पाइपलाइन के जरिए पानी को पंप करके ऊंचे जगह पर पहुंचाया जाएगा। वहां से फिर आपके खेतों में पानी पहुंचेगा। आने वाले समय में हम टांड़ एवं ऊंची जगह पर पानी पहुंचाएंगे, ताकि किसान 12 महीने खेती कर सके।”



