अब भारत में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, सुरक्षा को लेकर कनाडा जाने वाले भारतीयों को भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

0

दिल्ली : खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडा के साथ तनाव के बीच भारत ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कनाडा में वीजा केंद्र संचालित करने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। इस नोटिस में लिखा है कि, ‘भारतीय मिशन से अहम जानकारी सामने आ रही है। तनाव के कारण भारत-कनाडा वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक बंद रहेंगी।’ एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने भी इसकी पुष्टि की है.कोरोना संकट के बाद यह पहली बार है. जब भारत ने किसी देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा जाने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा था. भारत सरकार ने उन इलाकों में न जाने की सलाह दी है जहां भारत विरोधी घटनाएं हुई हैं या होने की संभावना है.भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि विशेष रूप से छात्रों को ‘सतर्क रहना चाहिए’। इस एडवाइजरी का लक्ष्य कनाडा के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में भाग लेने वाले युवा भारतीयों की बड़ी आबादी को ओर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here